August 31, 2026

Blog

सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई तीन में हुआ आयोजन…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg

सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई तीन में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में एजाजी प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों और स्टूडेंट का सम्मान किया गया।

आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समाजसेवी सुजीत बघेल ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मेधावी बच्चों ने अपनी सफलता से न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि इस अंचल को भी एक पहचान दी है। इस दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन कशयप सहित विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही जिन प्रतिभावान स्टूडेंट को सम्मानित किया गया, उनमें नूर शफक नीट क्वालिफाई, फ़लक मिर्जा-मिर्जा इरफान बेग 10 वीं, आयशा परवीन -गुलाम शरफुद्दीन 5 वीं, मिर्जा फरहान बैग-मिर्जा इरफान बेग 12 वीं, जुनैद रजा खान-फिरोज खान 10 वीं ,आयशा हमीद- हामिद खान 12 वीं, कबीर खान-लतीफ खान 5 वीं,मीजान अहमद-रईस अहमद 5 वीं,फौजिया सिद्दीकी-इलियास सिद्दीकी 10 वीं, आयशा फातिमा अंसारी-डॉक्टर एस. अंसारी,जैस्मिन परवीन-अकबर अली 8 वीं,रशीद अहमद-सफीर अहमद 8 वीं,मोहम्मद जैद- मो जावेद 5 वीं, सना सिद्दीकी-एहतेशाम सिद्दीकी 5 वीं, नाज़िया बेगम-गुलाम हुसैन 5 वीं, समायरा अंजुम-मो मुकीम 5 वीं, ज़रीन शेख-शेख शाहिद 10 वीं, ज़ीशान मोइनुद्दीन- शेख शाहिद, महताब खान -जमील खान 10 वी, फरदीन खान-डॉ साजिद अहमद 12 वीं और नौशीन अंसारी-कामरान अंसारी 5वीं शामिल हैं।

सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई तीन के सदर रूस्तम खान ,सचिव नसीम खान ,कैशियर रईस अहमद ,सदस्य अबुल हसन ,तौसीफ हनफी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद लतीफ ,अजहर खान, मोहम्मद हाशमी ,फारूक चौहान,अब्दुल रियाज सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन हामिद शाह ने किया।

===