आयोजन समिति ने कथा स्थल तक पहुंचाने के लिए सभी मार्ग पर नि:शुल्क ई रिक्शा का भी प्रबंध किया गया है…

The City Report News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दिनांक 29 नवंबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 तक मिनी स्टेडियम, बैगापारा दुर्ग में आयोजित होने वाली पंडित युवराज पाण्डेय की कथा में आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रूट मैप एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। कथा स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है।

कंकालिन मंदिर से कथा स्थल एवं मान होटल से कथा स्थल तक वनवे रहेगा…
पार्किंग एवं मार्ग व्यवस्था :-
▪️ चंडी मंदिर एवं कंकालिन मंदिर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पटेल बड़ी बैगापारा में रहेगा।
▪️ पटेल चौक,बस स्टैंड एवं मान होटल की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग शिव चंद्राकर एवं खान बाड़ी तथा कशेर बाड़ी शिक्षक नगर में रहेगा।
▪️ शंकर नगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग हरना बांधा मुक्तिधाम के पास रहेगा।
▪️ कथा स्थल के समीप भी दोपहिया वाहनों के लिए चंद्राकर ट्रेडर्स एवं पानी टंकी के पास निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
▪️ वीआईपी पार्किंग तिलक स्कूल एवं उसके सामने रहेगा।
कथा छूटने के समय सभी पार्किंग स्थल से निकलने वाले वाहन शंकर नगर,गिरधारी नगर गया नगर, से होकर बाहर निकलेंगे…
यातायात पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील :-
▪️श्रद्धालु निर्धारित रूट एवं पार्किंग प्लान के अनुसार ही आवागमन करें।
▪️अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
▪️मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
▪️यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
▪️सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील है कि जारी रूट मैप का अवलोकन कर निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, जिससे कथा आयोजन के दौरान आवागमन सुगम एवं व्यवस्थित बना रहे।
===
