इस कैम्पस में आयोजित तीन दिबसीय आयोजन में 2500 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग

दुर्ग भिलाई में पहली बार फॉर्मेसी के मेगा जॉब फेयर कैम्प का आयोजन किया गया । इसके अलावा इंजीनियरिंग के पासआउट स्टूडेंट्स के लिए जॉब कैम्प आर्गेनाइज किया गया है। 25 से 27 जून तक चले इस कैम्पस की खास बात यह है कि इसमें डिफेंस से जुड़ी कुछ कंपनियों ने एप्रोच किया है। इन कंपनियों के गोवा में प्लांट हैं, जहां जॉब की रिक्वायरमेंट है। इसके अलावा पुणे की विंड एनर्जी पर काम करने वाली कंपनियां भी आई हैं, जो इंजीयनिरिंग के पासआउट स्टूडेंट्स से चर्चा कर उनके लिए जॉब ऑफर कर रही है। फॉर्मेसी के मामले में 9 कंपनियां पहुंची है। इवेंट में मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में काम करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। इस दौरान इस कैम्पस में तीन दिनो में 2500 से ज्यादा पासआउट स्टूडेंट्स पहुंच कर फॉर्मेसी के मेगा जॉब फेयर कैम्प में हिस्सा लिया । इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि ट्विनसिटी में यह पहला अवसर है, जब फॉर्मेसी के लिए इस प्रकार का मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसका लाभ हमारे दुर्ग-भिलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मिल रहा है।

गौरतलब है कि दुर्ग के कोलिहापुरी में स्तिथ सीएसआईटी इंजीनियरिंग के साथ फार्मेसी कैम्पस छत्रपति शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स में तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया जिसमे दूसरे राज्यो के विभिन्न स्थानों से उम्मीदवार उपस्थित हुये। इस जॉब फेयर में उपस्थित हुये उम्मीदवार काफी खुश नजर आ रहे थे क्योंकि उनकों अपने भविष्य सवारने का सुनहरा मौका प्राप्त हुआ। आज का यह प्लेसमेन्ट बी.टेक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं एमसीए क्वॉलीफाइड उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई थी जिसमें विभिन्न कम्पनियों सीएसआईटी कैम्पस में रिक्रूटमेन्ट हेतु शिरकत की। छत्रपति शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित इस मेगा जॉब फेयर में निम्नलिखित कम्पनियों ने रिक्रूटमेन्ट प्रोसेस कराया जिसमें एटमस्टको लिमिटेड, कोरफेब प्रोजेक्ट प्रा. लि., श्रीराम इक्यूटेक प्रा.लि., मेकास्ट इंजीनियर्स, सारथी डिफेन्स (इं.) प्रा.लि., एनबिरो अब्राशियन रसिस्टेन्ट इंजीनियर्स प्रा.लि., कोर इंडिया एलएलपी, एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, टीओट सिस्टम्स प्रा.लि. (टेकबी), पॉयलॉन्स टेक्नोलॉजी, इनोडिड सिस्टम्स प्रा.लि., क्लॉरिअन आईटी प्रा.लि., एऑन डीजी कॉन कम्पनियाँ शामिल हुये।
छत्रपति शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री अजय प्रकाश वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय इस महाविद्यालय में देश के और भी जानी मानी कम्पनियों कैम्पस रिक्रूटमेन्ट हेतु आमंत्रित किया जा रहा है, नतीजन सीएसआईटी, सीएसआईपी के विद्यार्थियों के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य विद्यार्थियों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
मेगा जॉब फेयर का समन्वयन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा किया गया। इस मेगा जॉब फेयर में प्रोफेसर संजय सिंह डीन (ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट) श्री कमलेश उपाध्याय (एटीपीओ), श्री आलोक मोहंती, सुश्री लवीना जगने, श्री अनमोल भारद्वाज, अन्य संकाय और स्टाफ सदस्य और सीएसजीआई के सीएसआईटी और सीएसआईपी के छात्र शामिल थे। इस कैम्पस प्लेसमेन्ट को सुचारू रूप से संचालित करने में छत्रपति शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट विभाग के निर्देशन में फैकल्टीज, स्टाफ मेम्बर्स एवं अन्य सर्पोटिंग स्टाफ का योगदान सराहनीय है।
