प्रवेशोत्सव के आयोजन में चिखली संकुल के बच्चों ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
संकुल स्त्रोत केंद्र चिखली, विकासखंड – दुर्ग में शनिवार को संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन संकुल प्राचार्य श्रीमती कल्पना अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा के विधायक महोदय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी ने आयोजन को गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चिखली की सरपंच श्रीमती सुनीता यादव तथा जेवरा-सिरसा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।
शिक्षा विभाग से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्रवण कुमार सिन्हा जी इस प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु शामिल हुए। सरस्वती वंदना पश्चात् संकुल प्राचार्य द्वारा स्वगर उद्बोधन दिया गया। प्रवेशोत्सव में चिखली संकुल के बच्चों ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव में माननीय विधायक महोदय ने भवन विहीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत करके संकुल परिवार को अमूल्य सौगात दी जिसके लिए सम्पूर्ण संकुल परिवार उनका आभारी है।
वही शिक्षा विभाग की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकार श्री गोविन्द साव जी ने इस भेंट के लिए विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया और विधायक महोदय के द्वारा शिक्षा की महत्ता तथा सफल जीवन हेतु लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया. संकुल समन्वयक श्री अनुपम अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के सन्देश वाचन के पश्चात् सभी नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर तथा मिष्ठान्न खिलाकर पाठ्यपुस्तकों तथा गणवेश का वितरण किया गया. श्री संतोष कुमार जांगड़े तथा श्री नेम सिंह साहू ने मंच संचालन का दायित्व निर्वहन किया. श्री सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, श्रीमती सरला बेलचंदन, श्रीमती बिंदु साहू, श्रीमती इन्द्राणी राउत सहित संकुल के समस्त शिक्षकों का इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।
