छ.ग.राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग द्वारा किया गया आयोजन…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
छ.ग.राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग के द्वारा बुधवार 03.07.2024 को जिला न्यायलय के सभागार में सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ कर्मचारीगण सुश्री भारती दास एवं श्री आसिफ अली का विदाई सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय डॉ प्रज्ञा पचौरी उपस्तिथ हुई।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय डॉ प्रज्ञा पचौरी ने कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी माननीय न्यायाधीशगण,प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी से रूबरू होकर सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ कर्मचारीगण सुश्री भारती दास एवं श्री आसिफ अली के बीच अपनी बातें रखी और सेवानिवृत्त हुए सुश्री भारती दास एवं श्री आसिफ अली को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छ.ग. न्यायिक कर्मचारी संघ,जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष मनोहर खड़गी ने बताया कि जिला न्यायालय में वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे दो कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हो रहे है इस अवसर पर दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय डॉ प्रज्ञा पचौरी के हाथों उनका सम्मान कराया गया है इस दौरान माननीय डॉ प्रज्ञा पचौरी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाये दी।

इस दौरान सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ कर्मचारीगण सुश्री भारती दास एवं श्री आसिफ अली को सभी मौजूद माननीय न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारीयो ने भी अपनी शुभकामनाएं देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त माननीय न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी श्री रेवा राम मानिकपुरी, न्यायालय उपाधीक्षक नंद किशोर माटे,कोर्ट मैनेजर निधि दुआ एवं समस्त सम्माननीय कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
