वेतन विसंगति और आपरेटरों को नियम बनाकर एक निश्चित विभाग में संविलियन कर नियमितीकरण किए जाने की मांग को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने की चर्चा वही सभी ऑपरेटर 29 जुलाई से तीन दिवसीय काम बंद,कलम बंद करेंगे हड़ताल…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
विगत कई वर्षी से छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के लोगो द्वारा अपनी जायज मांग को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगाते आए है बावजूद इसके न तो समय में इन्हें वेतन मिल पाता है और ना ही एक निश्चित विभाग में रख नियमितीकरण से वंचित किया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार को दुर्ग के पचरी पारा स्थित यादव भवन में धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम बैठक बुलाकर मांगे नहीं मानी जाने पर 29जुलाई सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ काम बंद कलम बंद करने आह्वान किया है..

गौरतलब है कि छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने बताया कि सात माह से ऑपरेटरों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसे लेकर ऑपरेटरों में नाराजगी है।ऑपरेटरों ने कहा हड़ताल के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।इस दौरान संघ के लोग सोमवार से रायपुर में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे। आपको बता दे कि संघ के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन व मांग पूरी नही होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का भी आह्वान किया गया।

गौरतलब है कि अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर अब कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने मोर्चा खोल लिया है जिसमें उन्होंने संविदा (27% वेतन वृद्धि कर) 23350/- वेतनमान दिया जाए एवं बोनस, भत्ता, भविष्य निधि लागू किया जाये,साथ ही पिछले खरीफ वर्ष 2023-24 का 07 माह का वेतन तत्काल जारी किया जाये तथा ऑपरेटरों को मासिक नियमित रूप से वेतन भुगतान किया जाए। इसके साथ ही कम्प्यूटरीकृत धान खरीदी की स्थापना 2007 से किया गया है, प्रथम नियुक्ति दिनांक के अनुसार समस्त आपरेटरों को नियम बनाकर एक निश्चित विभाग में संविलियन कर नियमितीकरण किया जाने की मांग रखी है।
