oplus_0
दुर्ग शहर के डिबरा पारा कचहरी वार्ड में वार्ड पार्षद की पहल से करीब एक एकड़ में उद्यान बनाया गया जिसके लोकार्पण शहर विधायक के हाथो कराया गया जिसमे बच्चो के झूले सहित शारीरिक व्यवायम की सुविधा रखा गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
हरेली के पावन अवसर पर दुर्ग शहर के वार्ड 39 कचहरी वार्ड में वार्ड पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा की सार्थक पहल से वार्ड के रहवासियों के लिए उद्यान निर्माण कराया गया जिसके लोकार्पण अवसर पर पहुंचे दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने वार्ड पार्षद की सराहना की।

पहले ऐसी थी जगह ??☝🏻
आपको बता दे की वार्ड पार्षद पुस्पा गुलाब वर्मा की 4 वर्ष की सार्थक पहल से वार्ड के रहवासियों को वार्ड में ही लगभग एक एकड़ जमीन पर बच्चो और महिलाओं की सुविधा को देखते हुए आज हरेली के पावन अवसर पर इसका उद्घाटन विधायक जगेंद्र यादव द्वारा कराया गया इस अवसर पर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,गुलाब वर्मा, भाजपा पार्षद काशीराम कोसरे,पुष्पा गुलाब वर्मा,अधिवक्ता गुलाब पटेल,सहित भाजपा पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के हरेली पर्व पर पारंपरिक गेड़ी पर चढ़ उसका लुफ्त उठाया साथ ही वार्ड वासियों को अपनी शुभकनाए दी।
गौरतलब है की भाजपा पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा और गुलाब वर्मा की सार्थक प्रयास से अपने कचहरी वार्ड को बेहतर बनाने कई कार्य किए है इसी कड़ी में यहां वार्ड में उद्यान बनाने का सपना पूरे 4 वर्षी की भागदौड़ का फल है जो आज पूरा शहर विधायक गजेंद्र यादव के हाथो लोकार्पण होकर पूरा हुआ है।
इस दौरान कार्यक्रम में उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है जिसमे शहर विधायक गजेंद्र यादव व वार्ड वासियों ने मिलकर उद्यान सुंदर बने इसे लेकर पौधारोपण किया गया है। इसके साथ ही इस उद्यान में छोटे बच्चो के खेलने के लिए खुले और व्यायाम करने के सारे उपक्रमल गाए गए है।
