विभिन्न स्कूलों से लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया…

द सिटी रपोट न्यूज़@दुर्ग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित हरे कृष्ण मूवमेंट, भिलाई द्वारा हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन 18 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक किया गया है।

अवसर पर 22 अगस्त 2024 को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें लाइट डांस, सेमी क्लासिकल डांस, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, एवं पाक-कला शामिल थे।

इस दौरान डीपीएस दुर्ग,डीपीएस मरुदा,श्रीशंकरा विद्यालय,मैत्री विद्या निकेतन,कृष्णा पब्लिक स्कूल,नालंदा स्कूल,एमजीएम आदि स्कूलों के लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
नृत्य एवं संगीत के प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण को कृष्णमयी बना दिया जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। कल की प्रतियोगिताओं में कविता पाठ,क्लासिकल डांस,इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक एवं निबंध लेखन शामिल हैं।
