उनके प्रशिक्षित 60 से 70 खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करते आ रहे हैं…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
छत्तीसगढ शासन के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उत्सव के साथ खिलाड़ियों, कोच व निर्णायको को खेल के विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जिसमें दुर्ग के श्री धनसिंग चंद्राकर जी को शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। चंद्राकरजी विगत दस वर्षो से खेल के क्षेत्र में सेवा देते आ रहे हैं, स्वयं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है और उनके प्रशिक्षित लगभग 60 से 70 खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करते आ रहे हैं। उनके खेल व अन्य क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री धनसिंग चंद्राकर जी को शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दुर्ग जिला को गर्वानवित करने पर श्री धनसिंग चंद्राकर जी को छ.ग. वूशु संग के महासचिव श्री डी रवि कोण्डाईया, पार्षद शेखर चंद्राकर, दुर्ग जिला वूशु संग के सचिव श्री राजेश कुमार वर्मा, चंद्राकर समाज के अध्यक्ष श्री मिथलेश चंद्राकर, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री राकेश पुरी गोस्वामी, आल इंडिया उच्च वर्ग बौद्ध समाज के अध्यक्ष श्रमण मास्टर उत्तम कुमार बौद्ध, महेश पटेल, कोच दुष्यंत कुमार साहू, संस्कार दीवान, लक्ष्मी नारायण, सुरेश महराज व खेल जगत से जुड़े विभिन्न लोगो ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
