Oplus_131072
छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में हुआ आयोजन…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग/पाटन

छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय द्वितीय वर्ष भव्य सफल रूप से आयोजित मख्खन हांडी लूट प्रतियोगिता वार्ड क्रमांक 8 गौठान मंच प्रांगण आजाद चौक पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमे समाज के लोगो ने जय यादव -जय माधव, हांथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की गगन चूंबी जय घोष किया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल जी शामिल हुए।
श्रीराधा कृष्ण की आदमकद प्रतिमा का विधी विधान से पूजा अर्चना…
उन्होंने सर्वप्रथम श्रीराधा कृष्ण आदमकद प्रतिमा का विधी विधान से पूजा अर्चना कर गोविंदा टीम से परिचय ले गोविंदा महोत्सव मख्खन लूट प्रतियोगिता का श्रीफल तोड़ शुभारंभ किया।
उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी यादवों सहित पाटन के जनता को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दिया।
और समाज के पुरोधा स्वर्गीय श्री लक्ष्मण लाल यदु , स्वर्गीय श्री नारायण रावत, स्वर्गीय श्री तेजराम कृपाण (यादव) के प्रतिमा स्थापित करने मंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृति प्रदान किया।

वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी के उपस्थिति ने गोविंदा टीम के बाल गोपाल में जोश भर दिया और प्रथम विजयी गोविंदा दल श्रीपंचमुखी गोविंदा टीम धमतरी साकरा को 21,000 हजार रूपये नगद व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

द्वितीय पुरस्कार श्रीकृष्ण बलदाऊ दही टीम दुर्ग 11,000रुपये नगद व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और तृतीय पुरस्कार बाल गोपाल गोविंदा टीम पाटन को 5,000 नगद व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि इस अवसर पर 5 युवा नौजवानों गोविंदा टीम 4 बाल गोपाल गोविन्द टीम सहित 9 दल ने इस मख्खन हांडी लूट प्रतियोगिता में भाग लिया था।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से 3 लाख रुपए अनुदान कि मांग…
इस दौरान समाज प्रमुखों ने वार्षिक गोविंदा महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से 3 लाख रुपए अनुदान कि मांग किया व यादव सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए कि मांग को सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष – श्री हर्ष यादव जी, हमारे यादव समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव जी, प्रदेश सचिव श्री उमराव यादव जी,दुर्ग जिला अध्यक्ष -श्री विजय यादव जी, राधे लाल यादव, गोवर्धन यादव, संदीप यादव, कन्हैया यादव
ललित यादव, विष्णु यादव, ईश्वरीय यादव, योगेश यादव,दीलिप यादव, गजानंद यादव , कृष्णा यादव सहित छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारियों सहित दुर्ग जिला अध्यक्ष समस्त सदस्य व पदाधिकारीगण के सामुहिक सहयोग से हर्षोल्लास के साथ द्वितीय वर्ष मख्खन हांडी लूट प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।
