डोर टू डोर जाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा जागरूक…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@भिलाई
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग दिये जाने हेतु निरंतर अपील की जा रही है एवं जागरुकता हेतु स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा डोर टू डोर जाकर जागरुक कर रही है।

लेकिन कुछ लोगों के व्यवहार परिवर्तन नहीं होने के कारण आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन की गाईड लाईन अनुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही में जोर दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज नेहरु नगर जोन कं. 01 के अन्तर्गत वार्ड कं. 01 जुनवानी में 22 मकान एवं दुकानों पर जाकर गीला एवं सुखा कचरा नहीं दिये जाने के कारण अर्थदण्ड से राशि रु. 2980.00 दंडित किया गया, इसी तरह जोन कं. 02 के अन्तर्गत 38 मकान एवं दुकानों में राशि रु. 7630.00 जोन कं. 03 के अन्तर्गत 33 मकान एवं दुकानों में राशि रु. 900.00 जोन कं. 04 के अन्तर्गत 38 मकान एवं दुकानों में राशि रु. 760.00 कुल 131 मकान / दुकानों राशि रु. 12,270.00 अर्थदण्ड से दण्डित करने की कार्यवाही की गयी है।

इसी कड़ी में श्री जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है कि गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग देवें तथा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखे, कचरे को सार्वजनिक स्थल, नाली, एवं अन्य स्थानों में ना फेंके।
