निगम अधिकारी/कर्मचारियो व बीएलओ से सर्वे की जानकारी ले रहें आयुक्त..

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ओबीसी सर्वे का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। वार्डो में हो रहे ओबीसी सर्वे का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने सर्वे के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत हुए और सभी से फील्ड की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने समस्याओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि अब सर्वे कार्य में तेजी आई है।

नगर निगम प्रशासन के मुताबिक परिवार का मुखिया जो कुछ भी जानकारी देगा उसे दर्ज करना है। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो उसकी जानकारी अपने अधिकारियों को देना है।

इसके लिए प्रत्येक वार्ड के अनुसार राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।वार्ड में प्रत्येक बूथ लेवल पर अधिकारी/कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है।

उनके सहयोग के लिए शहरी आजीविका मिशन,स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम से एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है।

नगर निगम प्रशासन से जानकारी में बताया गया कि बीएलओ एवं टीम घर-घर जाकर जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ओबीसी की जानकारी एकत्रित कर रहें हैं।

जिसमें शहर क्षेत्र निकाय, पिछड़ा वर्ग परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, महिला, पुरुष की कुल संख्या, मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया जा रहा है।
