गाय के अचानक सामने आ जाने से कारकेट की दो गाड़ियां आपस में भिड़ी…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग शहर वार्ड 3 के मठपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला सर्किट हाउस दुर्ग जा रहा था। इस दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग के सामने में मुख्यमंत्री के काफिला में चल रही दो गाड़िया आपस में टकरा गई।

आपको बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से गुजरने के दौरान सड़क किनारे एक गाय थी जो अचानक सड़क पर आ गई। घटना के समय वाहनाें की गति कम थी। इस वजह से बड़ी अनहोनी टल गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री कार्केट आपस में टकराई जिसमें मुख्यमंत्री की गाड़ी बाल बाल दुर्घटना होने से बच गया इस दौरान कारकेट की दो गाड़ियां आपस में भिड़ी और अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में टकरा गई। जिससे काफिले की दो गाड़ियां थोड़ी छतिग्रस्त हुई और काफिला रुका नही सीधे प्रथम बटालियन के लिए रवाना हो गया।
===
