ट्रक का टायर ब्लास्ट होने से हुई आगजनी की घटना में एसडीआरएफ टीम ने आग पर पाया काबू…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
अंजोरा चौकी थाना अंतर्गत रसमडा हाईवे के पास मंगलवार को अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को मिली सूचना कि रसमडा औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे ट्रक RJ.47 GA 5398 पर टायर अचानक ब्लास्ट होने के कारण ट्रक पर भीषण आग लगी है।
जिसकी सुचना पाते ही जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहा पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी ही सावधानी पूर्वक ट्रक में लगी आग को बड़ी मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया गया।
इस दौरान आग पर क़ाबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग आया जिसमें अग्निशमन कर्मी भगवती बंजारे, शारदा प्रसाद, पराग ,हीरामन, कुलेश्वर, धर्मेंद्र साहु द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की अन्य घटना से रोका गया।
