रुगंटा आर वन कॉलेज में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग/भिलाई
1 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर रुगंटा कॉलेज R1 में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया.इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल120 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
आपको बता दे कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष 2024 में भी 01 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया है। इस वर्ष का स्लोगन “Celebrating 20 years of giving: Thank you, blood donors!” है।
जिसमें कार्यकम के विशेष उद्देश्य-
1. स्वैच्छिक रक्तदाताओं को धन्यवाद देना।
2 स्वैच्छिक स्वत्तदान की आवश्यकता के बारे में जन जागरूकता पैदा करना।
इस अवसर पर कार्यक्रम में रुगंटा कॉलेज आर 1 से डॉ. वाई.एम. गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. एस.भारती,मुख्य रूप से शिविर ब्लड सेंटर दुर्ग के नोडल अधिकारी डाॅ.पीके अग्रवाल, डॉ.पीयूष श्रीवास्तव, डॉ.निशिता सेठी,नर्स तरूणा रावत,काउंसलर टी. एस एंथोनी, लैब तकनीशियन निगार, कुसुम चंद्राकर, तरन्नुम, माला देशमुख, कौशल साहू, अशोक मानिकपुरी ,पैरामेडिकल छात्र यशवन्त, सुनील, मानसी, वीणा द्वारा शिविर का आयोजन सफल हुआ।
वही रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
