हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों पर जल्द ही ध्यान देगी…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देशानुसार पत्रकारों के हित मे विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

पत्रकारों की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता…
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ललित साहू ने कहा कि हम पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों पर जल्द ही ध्यान देगी।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

पत्रकारों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए…
इस दौरान ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पत्रकारों के लिए बेहतर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, और आर्थिक सहायता शामिल हैं। साथ ही संघ के सदस्य इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पत्रकारों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस, संभाग महासचिव दिनेश पुरवार,दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू, दुर्ग जिला महासचिव वैभव चंद्राकर, जिला सचिव मनोज देवांगन, जिला सलाहकार मोहम्मद नसीम फारुकी, मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष खोमचंद देवांगन , सह सचिव रवि सेन , सह सचिव ऐश्वर्या नवरात्रि, रक्तदान ग्रुप मीडिया प्रभारी सोनल साहू

दुर्ग ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र साहू, सांस्कृतिक कलां प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार शमशीर शिवानी, अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष स्टालिन सवाल, धंमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार, अंडा उतई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिंह बंभोले, नवल किशोर सिंह लेखराम सोनवानी, किशन हिरवानी, धनराज साहू , वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर नौशाद अहमद सिद्दीकी, जस्सू बख्श, नरेश कुमार विश्वकर्मा, कुंजलाल भारती, पवन साहू एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
===
