स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय दल ने किया निरीक्षण…

TheCityReport@durg. सिकल सेल पर नियंत्रण को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी मे शनिवार को डॉ. खेमराज सोनवानी, अतिरिक्त परियोजना संचालक सह उप संचालक, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, सिकल सेल प्रबंधन द्वारा जि़ला दुर्ग में संचालित कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया ।
उक्त निरीक्षण में सुपेला अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र , ब्लड स्टोरेज सेंटर, एसटीई-आरटीई सेंटर, एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेंटर के अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

उक्त कार्यक्रम के साथ साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से शुरू होने वाली सिकल सेल प्रबंधन तहत दुर्ग के जि़ला अस्पताल में सिकल सेल प्रबंधन सेल का भी निरीक्षण किया गया । उक्त दल द्वारा सुपेला अस्पताल, जि़ला अस्पताल का भ्रमण किया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा, जि़ला नोडल अधिकारी डॉ दानी, उप संचालक मो. हाशिम ख़ान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीतू के साथ उक्त भ्रमण किया गया एवं कार्यक्रम की समीक्षा की गई , जिसने मुख्य रूप से एचआईवी-टीबी लिंकेज पर ज़ोर देने एवं सुपेला अस्पताल में सुधारात्मक कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
