शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसका ताजा उदाहरण दुर्ग में पिछली रात देखने को मिला जब एक युवक की चाकूबाजी में हत्या कर दी गई।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय निवासियों के बीच भय का माहौल है…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग में एक फिर आपसी विवाद के चलते हत्या की घटना हुई है .. आपको बता दे कि बीती रात दुर्ग में जमकर चाकू बाजी हुई है वही चाकूबाजी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक दादू देशमाने पुराना अपराधी है और हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है।

बताया जा रहा है कि दादू देर रात मोहल्ले में खड़ा था। इसी बीच उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद देर रात दादू का लहूलुहान शव दुर्ग के मठपारा के दरोगा गली में पड़ा मिला जिसके बार मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली को दी जहा मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने पहुंचते ही विवेचना शुरू कर दी।
घटना का विवरण…
आप को बता दे की कल रात दुर्ग में माता की चुनरी का आयोजन किया गया था जिसमे चुनरी का नगर भ्रमण निकाला गया था जिसके चलते शहर के स्टेशन रोड से चंडी मंदिर मार्ग में देर रात तक काफी भीड़ का माहौल बना हुआ था,,,बहरहाल इस घटना में पता चला कि मृतक दादू देशमाने की चाकू और पत्थर से हत्या की गई है। मृतक दादू कैटरिंग का काम करता था वही हत्या का कारण आपसी रंजीश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
दुर्ग पुलिस ने 3 आरोपियों को धरदबोचा…
फिलहाल दुर्ग पुलिस ने अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे तत्काल घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने विवेचना शुरू की और पता साजी कर कुछ ही घंटो में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय लोगों में आक्रोश…
इस हत्या के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा के इंतजाम बेहद कमजोर हैं और पुलिस की गश्त भी लगभग न के बराबर है। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
निष्कर्ष…
इस घटना ने एक बार फिर से शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपराधियों के हौसले पस्त करें और शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाएं। स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
…
