बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीम ने शिवनाथ नदी में मॉकड्रिल का आयोजन कर व्यापक तैयारियों का जायजा लिया…
इस दौरान टीम ने विभिन्न तरीकों और साधनों का उपयोग कर लोगो को बचाने का तरीका दिखाया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बुधवार को एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ द्वारा दुर्ग के शिवनाथ नदी में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया।

इस दौरान मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीण जन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पल्टी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।

वही मॉकड्रिल के दौरान एनडीआरएफ़ एवं एसडीआरएफ की टीम ने कई महत्वपूर्ण बचाव अभियानों का अभ्यास किया। इनमें नदी में डूबने वाले व्यक्तियों का बचाव, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालना शामिल था।

इसके अलावा सर्पदंश की स्थिति में किस प्रकार सावधानी रखनी है तथा क्या उपाय करना है इसकी भी जानकारी दी गई। इस दौरान देशी जुगाड के माध्यम से पानी में डूबने से बचाने का तरीका भी बताया गया। इस संबंध में जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने अपनी जानकारी दी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों से बनाया जा सकता है साधन…
जिले में शिवनाथ नदी के आस-पास के बहुत से गांव प्रभावित होते है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूव इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले 1 लीटर वाटर बॉटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो टीम के जवानों और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा दिखाया गया।
जिले में शिवनाथ नदी के आस-पास के बहुत से गांव प्रभावित होते है…
इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश मिरी, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, एसडीएम भिलाई श्री लवकेश ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अमित परिहार, पुलिस, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ कटक (उड़ीसा) के एवं एसडीआरएफ के अधिकारीगण, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, नगर सेना दल एवं ग्रामीणजन उपस्थिति थे।
===
