साहू समाज को भवन बनाने 10 लाख और सतनामी समाज के भवन सौन्द्रीयकरण के लिए 5 लाख देने की घोषणा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
ग्राम चिखली में भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आहिवारा विधानसभा के विधायक राजमहंत श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा का आगमन हुआ।

इस दौरान कार्यक्रम में अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, सरपंच सुनीता जितेंद्र यादव, मंडल जेवरा सिरसा अध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं महामंत्री मिथिलेश कश्यप,प्रेमलाल नायक, बलदेव निषाद,सचिन राजपूत ,रोशन साहू ,सुनीता दुबे प्रतिभा देवांगन सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

लोकार्पण 85 लाख रुपए का विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण विधायक द्वारा किया गया एवं मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव की मांग पर साहू समाज को 10 लाख भवन बनाने को और सतनामी समाज के भवन सौन्द्रीयकरण के लिए 5 लाख देने की घोषणा।
===
