शिविरों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने पर जताई चिंता…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
नगर निगम द्वारा आयोजित शिविर में क 1 के 1571 प्राप्त आवेदनों में से 1377 आवेदकों के आवेदन को अस्वीकृति कर दिया गया है।
जिसको लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश महोदय से मुलाकात की।
इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,आर एन वर्मा, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद एम.आई.सी. सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले,जमुना साहू, बृजलाल पटेल, और शिशिरकांत कसार भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर जताई चिंता…
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी नगर निगम चुनाव के संदर्भ में सभी वार्डों में लगाए गए शिविरों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने के लिए प्राप्त आवेदनों पर भी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन निरस्त किए गए हैं, जिससे कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने इसे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन बताया और जिलाधीश महोदय से इन मामलों पर तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया।
महापौर ने कहा समस्या गंभीर है बड़ी संख्या में मतदाता हो जायेंगे वंचित…

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह समस्या गंभीर है और यदि समय पर समाधान नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने मांग की कि इन आवेदनों की फिर से जांच की जाए और निरस्त किए गए आवेदनों पर उचित कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर जिलाधीश महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
+++
