उन्होंने कहा महतारी वंदन योजना में जो माता बहने छूट गई है उनका सर्वे में नाम जोड़ा जाएगा उन्हें भी महतारी बंधन योजना लाभ दिया जाएगा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग/धमधा
पटेल मरार समाज प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मलेन धमधा में सम्मिलित हुए अहिवारा विधायक राज्यमंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा साथ ही उपस्थित रहे इस दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल, सुनील पटेल प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश (को.) मरार पटेल समाज, ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष- छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, रविन्द्र चौबे पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग.शासन, सुनीता राजीव गुप्ता,उपाध्यक्ष न.पं.धमधा, तेजराम पटेल कार्य अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश (को.) मसर पटेल समाज), दिलीप पटेल विधयक प्रतिनिधी, जितेंद्र यादव जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने अपने संबोधन में कहा कि मरार पटेल समाज ने रायपुर में एक एकड़ भूमि मरार पटेल समाज का प्रदेश स्तरीय भवन के लिए सांसद विजय कुमार बघेल के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के पास समाज को लेकर जाएंगे। और अहेरी से आये मरार समाज ने भवन की मांग किया जिसमे अप्रेल बाद10 लाख रूपए भवन बनवाने की बात कही एवं 8 लाख आवास योजना का आदेश हो चुका है नया सर्वे भी होना है।

इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मलेन में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हए कहा कि महतारी वंदन योजना में जो माता बहने छूट गई है उनका सर्वे में नाम जोड़ा जाएगा उन्हें भी महतारी बंधन योजना का लाभ एक हजार की राशि दिया जाएगा।
