कार्यो में विलम्ब न कर, सी- मार्ट के कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने दिए निर्देश…

TheCityReport@durg. दुर्ग नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने सोमवार को दुर्ग के पुरानी गंजमंडी कॉम्पलेक्स में खुलने वाले सी-मार्ट भवन निर्माण का निगम अफसरों के साथ किया निरीक्षण। इस अनसर पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, एसडी शर्मा,करण यादव,आशुतोष सिंह,सी मार्ट डिजाइनर मधुरिका सहित अन्य उपस्थित थे।

गंजमंडी कॉम्पलेक्स में सी-मार्ट संचालन के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की सी-मार्ट बनाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। सी मार्ट की तैयारी में कोई भी काम में विलम्ब न करें। इस अवसर पर निगम आयुक्त ने कहा कि सुसज्जित व विकसित दुकानों का निर्माण करें।

उन्होंने फॉल सीलिंग करने के साथ-साथ टाइल्स लगाने और रेंक बनाने एवं कांच की केबिन बनाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट का संचालन होने से महिला समूह को एक अच्छे स्थान पर व्यवसाय करने का अवसर मुहैया होगा।
