सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं चारों जोन की टीम के साथ पावर हाउस सर्कुलर मार्केट जवाहर मार्केट एवं लिंक रोड में की कार्यवाही…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाई
भिलाई निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक डिस्पोजल मे विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

इस दौरान सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं चारों जोन की टीम के साथ पावर हाउस सर्कुलर मार्केट जवाहर मार्केट एवं लिंक रोड में कार्यवाही किया गया।

इस दौरान भिलाई निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक डिस्पोजल मे विशेष अभियान चलाकर दुकानों जांच की और दुकानदारो को समझाइश के साथ चालानी कार्यवाही भी की।

इस दौरान पावर हाउस सर्कुलर मार्केट जवाहर मार्केट एवं लिंक रोड क्षेत्र में सघन जांच कर कार्यवाही की गई जिसमें सुनील 500, शिव शिव शंकर 100 , पवन पुत्र टी कंपनी 200, ऋषभ फूल भंडार 200 ,सुंदर डेरी 500,मनीष टी कंपनी 500,धर्मपाल यादव 500,पॉपुलर प्लास्टिक 10000 महादेव प्लास्टिक 500,संजय 500 आदि से चालानी कार्यवाही कर कुल 13500 जुर्माना वसूल किया गया।
+++
