TheCityReport@durg. दुर्ग 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला भाजपा द्वारा बीजेपी कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राज्य स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेई जी को यादकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए छतीसगढ़ के मानचित्र चित्र में बने छत्तीसगढ़ महतारी के सामने 22 दीपक जलाकर तथा आतिशबाजी वह मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई छत्तीसगढ़ राज्य के 22 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने खुशियां मनाते हुए जमकर आतिशबाजी कर छत्तीसगढ़ के विकास और निर्माण का पूरा श्रेय देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से 11 लोकसभा सीट मांगने के बाद 8 सीट पर भाजपा के सांसदों के निर्वाचित होने के बावजूद तत्कालीन केंद्र की अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व की भाजपा गठबंधन सरकार में अटल जी ने अपने वादों को पूरा करते हुए 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कर प्रदेश के छत्तीसगढ़ वासियों को एक बड़ी सौगात दिया था जिसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ 22 साल कि अपनी यौवन अवस्था में पहुंच गए हैं विगत 4 वर्ष पूर्व डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 15 वर्षो में जो छत्तीसगढ़ विकास की गाथा लिखी है वे अब वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में धूमिल हो रही है इसका गौरव वापस लौटाने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 में पुन: भाजपा सरकार वापस लाकर छत्तीसगढ़ की खोई प्रतिष्ठा स्थापित करना है ।

राज्योत्सव पर भाजपा कार्यालय में दीप जलाकर खुशियां मनाने वालों में पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर मंत्री दिनेश देवांगन,आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड अजय तिवारी,रत्नेश चंद्राकर संजय बोहरा रजा खोखर मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा लूकेश बघेल देवनारायण चंद्राकर विजय ताम्रकार रजनीश श्रीवास्तव,डॉ सुनील साहू पूर्व पार्षद दिलीप साहू अलका बाघमार मन्नू साहू प्रवीण सेन मुकेश दिल्लीवार सुधा सिंह पीलिया साहू कंचन ललित यादव अशोक साहू डॉ संतोष साहू लक्ष्मीनाथ ठाकुर,सूर्यकांत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
