न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन ग्लोबल भिलाई की छात्राओं ने रैंपवॉक कर सबका दिल जीता तो वही कॉलेज की छात्राओं ने दुल्हन बनकर बटोरी तालियां…

The City Report News@Durg
दुर्ग शासकीय डॉ वा वा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविदयालय में एक दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा दुल्हन सज्जा प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं की उत्साहवर्धक भागीदारी रही।

छात्राओं ने रैंप वॉक के साथ दुल्हन प्रतियोगिता का उठाया लुत्फ…
इस अवसर पर प्रभारी डॉ रेशमां लाकेश ने बताया कि छात्राओं ने देश के विभिन्न प्रांतों की वधुओं की अभिव्यक्ति दी साथ ही बकायदा पारम्परिक वेशभूषा के साथ अपना जौहर भी दिखाया जिसे देख उपस्थित कॉलेज की छात्राओं ने अपने मोबाइल से कैमरे में कैद कर तालिया बजाई।

विभिन्न वेशभूषा में सज धज कर दुल्हन बनी छात्राएं…
इस अवसर पर ख्यातिप्राप्त संस्था NIF न्यू यॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन ग्लोबल भिलाई की छात्राओं ने स्वयम्निर्मित आभूषणों एवं वस्रों को रैंप वॉक द्वारा प्रदर्शित किया। NIU की छात्राओं द्वारा निर्मित “ट्रैश टॉक कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा थी इस दौरान इनके रैंप वॉक से सभी का दिल जीत लिया।

वार्षिक स्नेह सम्मेलन में छात्राओं ने रैंप वॉक के साथ दुल्हन बन बटोरीं तालियां…
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य और प्रभारी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि न्यू यॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन ग्लोबल भिलाई की छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूरषण की ओर उनकी चिंता को दर्शाया है साथ ही हानिकारक प्रभाव से बचाव का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने दुल्हन सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम- युवरानी चंदेल ,दितीय- अनमता हसन,तृतीय-तनिया हल्दर को चुना गया।
===
