TheCityReport@durg. प्रतिवर्षानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2022 के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्थानीय गंजमंण्डी परिसर, गंजपारा दुर्ग में राज्योत्सव कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जिसमें विभागीय योजनाओं के उपलब्धियों को चित्रण करते हुए जनमानस लाभार्थ विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी व स्टाल लगाया जाकर प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित स्टाल में मुख्य अतिथि माननीय, कुलदीप सिंग जुनेजा, अध्यक्ष, छ.ग. गृह निर्माण, छ.ग. शासन एवं विधायक रायपुर नगर, विशिष्ट अतिथि माननीया शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, माननीय धीरज बाकलीवाल महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग एवं सम्मानीय जनप्रतिनिधिगणों तथा दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की उपस्थिति में विभागीय योजना दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत निम्न दिव्यांग हितग्राहियों भूपेन्द्र कुमार टोन्डरे, चन्द्रप्रकाश माथुर को एक-एक लाख रूपये एवं योगेश कुमार वर्मा, मनीष कुमार यादव को पचास-पचास हजार रूपये का स्टाल में ही चेक प्रदाय किया गया साथ ही विभागीय अनुदान प्राप्त स्वैच्छिक संस्था स्नेह संपदा विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों के द्वारा निर्मित घरेलू उत्पाद का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अवसर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक कमलेश कुमार पटेल, एवं नोडल अधिकारी जन्तराम ठाकुर तथा विनय कुमार तिवारी, अरूण कुमार वर्मा, सोहन लाल बंजारे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।
