जरूरतमंद और पीड़ितों की सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका के लिए शहीद वीर नारायण सिंह गोंडवाना गौरव सम्मान से नवाज़ा गया…

The City Report News@Durg/Raipur

विगत 25-30 वर्षों से समाज के जरूरतमंद और पीड़ितों की सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन सहकारिता जल संसाधन पीएचई मंत्री केदार कश्यप केन्द्रीय गोंडवाना समाज धमधागढ़ महासचिव नीलकंठ गढ़े और गोंडवाना समाज के सलाहकार सीताराम ठाकुर उपस्थित थे।
उपरोक्त सम्मान माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मंत्रालय कार्यालय में माननीय केदार कश्यप वन जल संसाधन पीएचई छत्तीसगढ़ शासन के उल्लेखनीय मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
विदित हो कि दिलीप ठाकुर जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य इसके पूर्व जिला चिकित्सालय दुर्ग में जीवनदीप समिति के सक्रिय जुझारू संवेदनशील और समर्पित सदस्य के लिए दो बार सम्मान हुआ। साथ ही भिलाई इस्पात संयत्र के द्वारा नेहरू समूह पुरस्कार जिला प्रशासन द्वारा सेवा एवं रचनात्मक कार्य के लिए दो बार सम्मान कलेक्टर के माध्यम से प्राप्त हुआ।
वही मदर टेरेसा सम्मान केंद्रीय जेल द्वारा तीन बार सम्मान समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मान किया गया। इसके साथ ही दुर्ग के शासकीय कन्या पाटणकर महाविद्यालय द्वारा मूल्यवान सहयोग के लिए सम्मान विज्ञान विकास केंद्र द्वारा सम्मान लायंस क्लब द्वारा किया गया।
===
