उल्लेखनीय सेवा,रचनात्मक कार्य और मूल्यवान सकारात्मक सहयोग के लिए डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मान…

The city report news@Durg/Rajnandgaon
राजनादगांव स्थित पद्मश्री गुहा राम निर्मलकर आडिटोरियम में शहीद वीर रामाधीन गोंड शहादत दिवस आयोजित हुआ। यह आयोजन जिला आदिवासी गोंड महासभा एवम अखिल भारतीय विकास परिषद जिला राजनादगांव के तत्वाधान में शहादत दिवस कार्यक्रम डॉ रमन सिंह अध्यक्ष छःग़ विधानसभा के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केगोमस धमधागढ़ एवं प्रांताध्यक्ष अ जनजाती मोर्चा एम डी ठाकुर एवं नीलकंठ गढ़े जिलाध्यक्ष जीआगोमस एवं अभावि परिषद राजनादगांव के द्वारा हुआ।
विदित हो कि शहीद वीर रामाधीन गोंड अंग्रेजों से समझौता के बजाय सीने में गोली खाना पसंद किया, शहीद रामाधीन सदा देश हित में रहे। सीधे सहज सरल इनकी विशेषता थी।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि के द्वारा शहीद वीर रामाधीन की गाथा और शौर्य की जानकारी दी गई। और आज के परिपेक्ष्य में समाज की प्रगति उपलब्धि और विकास पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया साथ ही अन्य क्षेत्र से आमंत्रित किया गया।
इसी कड़ी में उल्लेखनीय रचनात्मक और मूल्यवान सेवा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भी सम्मानित हुए इस तारतम्य में दुर्ग जिला चिकित्सालय के जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को उल्लेखनीय सेवा रचनात्मक कार्य और मूल्यवान सकारात्मक सहयोग के लिए मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह अध्यक्ष छः ग़ विधानसभा के द्वारा सम्मान किया गया।
साथ ही केंद्रीय गोंडवाना समाज के सलाहकार सीताराम ठाकुर, पन्ना नेताम को समाज के लिए सक्रिय और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित पूर्व मेयर और सांसद मधुसूदन यादव उपस्तिथ हुए। इस दौरान समाज के प्रवक्ता विष्णु ठाकुर समाज के सम्मानित सदस्य आदि की गरिमामय उपस्थिति रही इस अवसर पर विशेष रूप आमंत्रित शहीद वीर रामाधीन के नवासा भी उपस्थित रहे।
===
