TheCityReport@भिलाई. छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था की टीम आज छग राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर एक ऐसे माटी पूत्र का सम्मान करने रायपुर स्थित निवास स्थान पहुंची जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है प्रतिभा के धनी छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिलाने में अहम किरदार निभाने वाले सुशील कुमार वर्मा को संस्था का प्रतीक चिन्ह धान के कटोरे के साथ भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था की अध्यछ ने कहा कि हमें गर्व है ऐसे शख्सियत पर जिन्होंने अपने छात्र जीवन से ही छत्तीसगढ़ राज्य आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग के स्मारिका में जिन 25 प्रमुख आंदोलनकारियों का उल्लेख होता है उनमें इनका भी नाम शामिल हैं लेकिन कुछ वर्षों से लकवाग्रस्त होने की वजह से लेखन से दूर हो गये है फिर भी उनका एक छोटा सा परिचय
प्रचलित नाम – सुशील भोले
मूल नाम – सुशील कुमार वर्मा
जन्म – 02-07-1961 (दो जुलाई सन उन्नीस सौ इकसठ)
प्रकाशित कृतियां-
1. छितका कुरिया (काव्य संग्रह, 1989)
2. दरस के साध (लंबी कविता 1990)
3. जिनगी के रंग (गीत एवं भजन संकलन1995)
4. ढेंकी (कहानी संकलन 2006, दूसरा संस्करण 2022)
5. आखर अंजोर (छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति पर आधारित लेखों को संकलन 2006, दूसरा संस्करण 2017 )
6. भोले के गोले (व्यंग्य एवं गद्य संग्रह 2015)
7. सब ओखरे संतान (चारगोडिय़ा मनके संकलन 2017)
8. सुरता के संसार (संस्मरण मन के संकलन 2021-22)
कालम लेखन-
1. तरकश अउ तीर (दैनिक नवभास्कर सन-1990)
2. आखर अंजोर (दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ 2006-07)
3. डहर चलती (दैनिक अमृत संदेश- 2009)
4. गुड़ी के गोठ (साप्ताहिक इतवारी अखबार 2010 से 2016)
5. बेंदरा बिनास (साप्ताहिक छत्तीसगढ़ सेवक 1988-89)
6. किस्सा कलयुगी हनुमान के (मासिक मयारू माटी 1988-89)
अन्य लेखन-
1.प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविता, कहानी, समीक्षा, साक्षात्कार आदि का नियमित रूप से प्रकाशन।
2. ‘लहरÓ एवं ‘फूलबगियाÓ ऑडियो कैसेट में गीत लेखन एवं गायन।
3. अनेक सांस्कृतिक मंचों द्वारा गीत एवं भजन गायन।
संपादन एवं प्रकाशन-
1. मयारु माटी (छत्तीसगढ़ी भाषा की प्रथम संपूर्ण मासिक पत्रिका)
सह संपादन-
1. दैनिक अग्रदूत
2. दैनिक तरूण छत्तीगढ़
3. दैनिक अमृत संदेश
4. दैनिक छत्तीसगढ़ ‘इतवारी अखबारÓ
5. जय छत्तीसगढ़ अस्मिता (मासिक)
6. अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक पत्र-पत्रिकाओं में
