छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मान प्रदान किया गया…

THE CITY REPORT NEWS@DURG
नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य श्रीसत्य साई सेवा समिति के जिला मेडिकल कॉर्डिनेटर सत्यम शिवम सुंदरम समिति के अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा दुर्ग के सदस्य दिलीप ठाकुर और ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के मीडिया प्रभारी सत्यम शिवम सुंदरम समिति के सम्मानित सदस्य सीता राम ठाकुर का मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मान प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मान हुआ।
ये सम्मान इनके द्वारा 30 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र कोकड़ी कौड़ियां, चिखली मानपुर मोहला आदि जगहों पर तथा शहरी क्षेत्रों में वृद्धाश्रम सेंट्रल जेल आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञान विकास केंद्र के छात्रावास में अध्ययनरत जाति और जनजाती छात्राओ के लिए स्वास्थ परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित कर चिकित्सा सेवा की गई।
इस उल्लेखनीय सेवा की मुख्य मंत्री जी द्वारा प्रशंसा करते हुए इनका सम्मान किया गया इस सम्मान के लिए अनेक समिति संस्था और संगठन द्वारा इन्हें बधाईयां दी गई।
===
