Oplus_16908288
राजीव भवन में भाजपाइयों का अनैतिक रूप से प्रवेश, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एसपी से की शिकायत…

The City Report News@Durg
दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुक्रवार को राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर हुड़दंग करने और तोड़फोड़ करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने SP कार्यालय पहुंच कर भाजपा के कथित कार्यकर्ताओं पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की गई।
शहर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने SP से FIR की मांग की…

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, सहित आर एन वर्मा , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव दुर्ग ग्रामीण, सहित शहर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने SP से FIR की मांग की।और वहां मूकदर्शक बनकर हुड़दंग देखने वाले पुलिस कर्मियों का निलंबन की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेता कार्यकर्ता इस तरह का कार्य कर रहे है और गृह मंत्री मुख्यमंत्री कह रहे की प्रदेश में सुशासन चल रहा है।
राजीव भवन में बलात प्रवेश कर वहां के केयर टेकर के साथ धक्का मुक्की कर की गई तोड़फोड़…

ऐसी गुंडागर्दी करने वाले तुरंत कार्यवाही करने की मांग पर 1 घंटे तक अड़े रहे।

मांग पर उपस्थित शहर पुलिस अधीक्षक द्वारा SP के निर्देश पर 48 घंटे में जांच कर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।
48 घंटे में FIR नहीं हुई तो कांग्रेस करेगा उग्र आंदोलन…

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में कार्यवाही FIR नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता नासीर खोखर ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, आर.एन, वर्मा जी, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल

दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, उतई नगर राकेश साहू, पार्षद द्वारिका साहू, नासिर खोखर, मोहित वालदे, सौरभ ताम्रकार, मुकेश साहू, महीप सिंह भुवाल, अल्ताफ अहमद

आनंद कपूर, प्रेमलता साहू, दिप सारस्वत, अजय मिश्रा, वरुण, रत्ना नारमदेव, निकिता मिलिंद, काशीराम , शुशील, इशाम अली, मुकेश साहू , आशा गौड़, संजय धनकर, चिराग शर्मा, राजकुमार, पाली, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे ।
+++
