Oplus_16908288
शहर में प्रचार प्रसार के लिए स्ट्रीट पोल पर लगे फ्लेक्स पोस्टर बेनर को हटाने नहीं कोई कार्रवाई…

The City Report News@Durg
शहर में भाजपा सरकार बनने के साथ ही दुर्ग शहर के नगर निगम में भाजपा की महापौर अलका बाघमार के पद संभालते ही शहर के रुके कार्यों में गति लाने कवायद जारी है वहीं धरातल में ऐसा कुछ भी नजर नहीं दिखाई दे रहा है।

आपको बता दे पिछले कई दिनों से दुर्ग महापौर अल्का बाघमार द्वारा अपने अधिकारी और कर्मचारियों को शहर की सुंदरता और जनता की परेशानी को देखते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर प्रचार प्रसार के लिए स्ट्रीट पोल पर लगाए गए पोस्टर, बैनर, तोरण को हटाने निर्देश दिया गया है।

जिसकी अनदेखी कर अधिकारी कर्मचारी अभी तक उस अव्यवस्थित बैनर पोस्टर को हटाने की कोशिश भी नहीं कर रहे है। आप देख सकते है कि शहर के मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट पोल में लगे पोस्टर अब मौसम की मार झेल लेकर टूट कर बिखर रहे है।

जिससे कभी भी किसी वक्त किसी भी सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ अनहोनी हो सकती है, यहां तक कि कुछ बोर्ड तो सड़क में लटक कर झूल रहे है जिसमें से उस बोर्ड की कील भी नजर आ रही है। जिसकी अनदेखी नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कर रहे है। अब देखना होगा कि आखिर क्यों दुर्ग महापौर अलका बाघमार के निर्देशों का पालन निगम के अधिकारी और कर्मचारी नहीं कर रहे है।
+++
