दुर्ग ग्रामीण एवं पाटन विधानसभा छेत्र ग्राम मचांदुर में हुआ आयोजन…

The City Report News@Durg
दुर्ग ग्रामीण एवं पाटन विधानसभा छेत्र के ग्राम मचादूर और ग्राम किकिरमेटा के मुस्लिम समाज के भाईयों द्वारा मुस्लिम एकता मंच के बैनरतले 10 जोड़ो का इज्तामाई निकाह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सचिव प्रदेश कांग्रेस अय्यूब खान, केशव बंटी हरमुख सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुस्लिम एकता मंच के सदस्य रहीम खान, चांद खान, रफीक खान ने बताया कि इस आयोजन को लेकर सारी व्यवस्था की गई है। साथ ही जरूरत के सभी सामानों का माकूल इंतजाम भी समिति द्वारा किया गया।
===
