Oplus_16777216

दुर्ग शहर के वार्ड 12 मोहन नगर में अभी कुछ दिनों से लगभग 6 माह से सीएसईबी से लाइट गुल होने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके चलते वार्ड पार्षद अजीत वैध ने वार्ड में आसामाजिक तत्वों का जमावाडा दिन प्रतिदिन बढ़ने के साथ ही कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना हो जाने का अंदेशा भी जताया है।
जिसको लेकर उन्होंने शासन प्रशासन को अवगत कराया और व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की । इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन से अनुरोध है कि वह सीएसईबी को शक्ति से इंटीमेशन आदेशित करें ता कि वह बार-बार लाइट बंद ना करें रात में कभी भी लाइट बंद हो जाती है मैं खुद लगभग आज 3 माह में कम से कम 60 बार विद्युत विभाग में कॉल कर लिया हु सीएसईबी में कोई चाहे तो रिकॉर्ड देख सकते हैं।

साथ ही उन्होंने वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है। यही हाल सफाई का है सफाई कर्मचारी को कभी भी कहीं भी किसी भी जगह में ट्रांसफर कर दिया जाता है या कभी भी उनका इंस्टा बंद कर दिया जाता है।
इसी कारण वह कर्मचारी भी परेशान होता है। वार्ड वासी भी परेशान रहते हैं सफाई पूरे वार्ड की चरमरा गई है साथ ही पूरे दुर्ग शहर की सफाई चरमरा गई है इस ओर भी शासन प्रशासन का ध्यान चाहूंगा।
+++
