हर पौधा – एक जीवन, एक उम्मीद और एक हरित भविष्य का वचन है…

The City Report News@Durg
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 10 पंचायतों में 1100 पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह केवल पौधे लगाने की पहल नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जागरूकता और कर्तव्यबोध का प्रतीक है।

यह वृहद पर्यावरणीय अभियान ग्राम मलपुरी कला, ओटेबंद, लहंगा, गोढ़ी, मुरमुंडा, नारधा, मोहंदी, बिरेभाट, बागडूमर और कपसदा में सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन का सफल संचालन सांसद प्रतिनिधि रामकुमार धनकर की अध्यक्षता एवं अनूप राय के समन्वय व प्रबंधन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यछ सरस्वती बंजारे, जनपद सदस्य हेमा साहू, सभापति एकता भोजराज साहू, नागेश साहू, सरिता वर्मा, शारदा जांगड़े,प्रवेश शर्मा, श्री डागेंद्र, और साथ ही सभी ग्रामों के सरपंचगण,पंचगण,ग्रामवासीजन एवं भाजपा कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और इस पर्यावरणीय संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
===
