
The City Report News@Durg

भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सुकमा जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पटेल चौक, दुर्ग में भाजपा सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय का जोरदार विरोध किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार और ईडी का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया।
इस विरोध कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अरुण वोरा ने कहा…

“भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलने के हर प्रयास में जुटी है — कभी ईडी, कभी सीबीआई और अब हमारे कार्यालयों पर ही हमला कर रही है।भाजपा ने सुकमा में जो किया, वह तानाशाही की पराकाष्ठा है।
यह एक भवन की कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक आवाज़ों पर दबाव बनाने की कोशिश है। हर चीज़ में राजनीति ठीक नहीं होती — कुछ संस्थाएं और प्रतीक हमारी व्यवस्था की आत्मा होते हैं।

राजनीति में पारदर्शिता और संतुलन ज़रूरी है। जब लोकतांत्रिक संस्थाएं ही संदेह के घेरे में आने लगें, तो पूरे लोकतंत्र की नींव हिलने लगती है। कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।”

विरोध में शामिल नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, सेवादल अध्यक्ष एवं सदस्य, NSUI अध्यक्ष एवं सदस्य, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के सभी मेहनती कार्यकर्ता, तथा वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और एकजुटता का परिचय देते हुए केंद्र सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा की।
===
