
The City Report News@रिसाली

घरों में साज-सज्जा का काम करने वाले व्यापारी से नगर पालिक निगम रिसाली ने जुर्माना वसूला है। दरअसल दो व्यापारी सड़क किनारे दुकान से निकलने वाले कचरा को फेक गंदगी फैला रहे थे।
निगम कर्मचारी दोनों दुकानदार को पूर्व में भी चेतावनी दी थी। कृष्णा टाॅकिज रोड पर सुबह और देर रात सफाई कराने के बाद नहर के आस-पास हर रोज गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की गई।

पहले निगम ने कचरा के किस्म की पहचान की। इसके बाद संबंधित दुकान की तलाश की। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ही बालाजी प्लाई-हार्डवेयर, फोम के संचालक ने कचरा फेकना स्वीकार किया। इसी तरह केशवानी टाइल्स ने भी डस्ट सड़क किनारे डालने की बात कही। दोनो व्यापारियों से 2000-2000 जुर्माना वसूला गया।
===
