अब भी प्रधानमंत्राी आवास योजना का लाभ उठाना चाहते है तो बस करें ये एक काम…

The City Report News@Durg

प्रधानमंत्राी आवास योजना ग्रामीण PMAY-G के अंतर्गत पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान हेतु चल रहे आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण की समय-सीमा में वृद्धि किया गया है।
26 जून 2024 तक आवास प्लस 2024 मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।
मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग कर जोडा जा सकता है…

‘‘मोर द्वार साय सरकार अभियान‘‘ चलाया गया था प्रधानमंत्री आवास योजना के 2.0 आवास का सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया गया अब यदि ग्रामीण क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों जो छुटे हुये हैं उन्हे नाम जोडने का कार्य पुन मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग कर जोडा जा सकता है।
इस पर बजरंग कुमार दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा बताया गया कि जिला दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आज दिनांक 17.06.2025 तक आवास प्लस 2.0 सर्वे में कुल 94787 हितग्राहियों का सर्वे का कार्य किया जा चुका है जिसमें सहायता प्राप्त सर्वे के द्वारा 80673 एवं हितग्राहियों द्वारा 14114 का स्वयं सर्वे किया गया है।
जनपद पंचायत दुर्ग में 24867 हितग्राहियों का सर्वे किया जा चुका…
जनपद पंचायत दुर्ग में कुल हितग्राहियों का 24867 का सर्वे किया जा चुका है।
जिसमें सहायता प्राप्त सर्वे 19697 एवं हितग्राहियों द्वारा 19697 का स्वयं सर्वे किया गया है।
जनपद पंचायत धमधा में कुल हितग्राहियों का 35706 का सर्वे किया जा चुका है।
जिसमें सहायता प्राप्त सर्वे 32829 एवं हितग्राहियों द्वारा 2877 का स्वयं सर्वे किया गया है।
जनपद पंचायत पाटन में कुल हितग्राहियों का 34214 का सर्वे किया जा चुका है।
जिसमें सहायता प्राप्त सर्वे 28147 एवं हितग्राहियों द्वारा 6067 का स्वयं सर्वे किया गया है।
समय सीमा बढाकर 26 जून 2024 तक…
शासन द्वारा सर्वे में 15.05.2024 तक सर्वे कार्य किया गया छूटे हुऐ सर्वे के लिए एक और अवसर शासन द्वारा प्राप्त हुआ हैं।
समय सीमा बढाकर 26 जून 2024 तक आवास प्लस 2024 मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए परिवारो की पहचान हेतु सर्वेक्षण कर सकते है।
ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा चलाए जा रहे मोर द्वार साय सरकार अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पात्र हितग्राहियों का नाम जोड़ा जाकर सर्वे हेतु अधिक से अधिक भाग लेने हेतु लगातार प्रेरित किया गया।
+++
