अंजुमन इसलाहुल मुस्लिमीन कमेटी द्वारा लगातार 60वाँ वर्ष होगा आयोजन…

The City Report News@durg
मोहर्रम माह के अवसर पर अंजुमन इसलाहुल मुस्लिमीन कमेटी दुर्ग की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10रोज जलसा (प्रवचन)का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो 27 जून शुक्रवार से शुरू होकर 06जुलाई रविवार को समापन होगा।
अंजुमन के जुनैद लाल आजमी ने बताया कि पिछले 59वर्ष से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसे 60वाँ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
आपको बता दे कि मोहर्रम के आयोजन ने पूरे दस दिनों तक करबला में जो शहीद हुए है उनकी याद को ताजा कर करबला की जंग का वाक्या तफसील से बयान किया जाता है।
इस साल भी जलसा (प्रवचन) का कार्यक्रम 10 रोज तक मनाया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से हजरत मौलाना मुफ्ती जाकिर हुसैन नईमी साहब मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से तारीफ ला रहे है।
जो 1मोहर्रम से यानी 27 जून 2025 से 10 मोहर्रम 6 जुलाई 2025 तक तकरीर (प्रवचन) करेंगे।
इस अवसर दस रोजा तकरीर में कौम से खिताब फरमाने पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी कीछोछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश से तशरीफ ला रहे है। जो 9 मोहर्रम 5 जुलाई और 10 मोहर्रम 6जुलाई को तकरीर (प्रवचन) करेंगे।
आपको बता दे कि हजरत सैय्यद साहब के मानने वाले सिर्फ मुस्लिम समाज के नहीं बल्कि सभी समाज के लोग मानते है।
और अपनी अपनी श्रद्धा पेश करते है सैय्यद मोहम्मद साहब के आने से दुर्ग शहर में एक खुशी की लहर दौड़ रही है। काफी वक्त के बाद सैय्यद साहब इस कार्यक्रम के उपस्थित हो रहे है।
आपको बता दे कि दुर्ग के तकिया पारा ईदगाह मैदान में आयोजित जलसा के कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खास बैठने का इंतेज़ाम किया गया है।
अंजुमन सभी लोगों से अपील करती है को ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
+++
