कहा किसानों को जो DAP के विकल्प में काम्प्लेक्स खाद दिया जा रहा है वह उत्पादन के लिए निर्धारित मापदंडों पर उपयुक्त नही…

The City Report News@durg

दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंच जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर एस.थामस को आम आदमी पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से किसानों को हो रही परेशानी की जानकारी दी।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एस.थामस से चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं के संबंध में किसान नेता रूपेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि DAP के विकल्प में सोसायटी द्वारा जो काम्प्लेक्स खाद दिया जा रहा है वह उत्पादन के लिए निर्धारित मापदंडों पर उपयुक्त नही है।

उसके लिए प्रति एकड 120 किलो की सिफारिश कृषि विभाग करती है जबकि सोसायटी द्वारा काम्प्लेक्स खाद को प्रति एकड 50 किलो ही दिया जा रहा है।

इससे किसानों को आर्थिक क्षति होगी एवं उत्पादन में भारी आएगी गिरावट…
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव देवेन्दर सिंग भाटिया लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, वरिष्ठ नेता घनश्याम सोनी,किसान नेता रुपेन्द्र चन्द्राकर,अशोक पटवा, आनन्द नरेरा,मनीष श्रीवास्तव, संतोष कटहरे उपस्थित रहे ।
+++
