दुर्ग शहर के सकरे ट्रैफिक से भरे रास्ते पर एक के बाद एक फायर की गाड़ी पहुंचने से मिली कामयाबी…
The City Report News@Durg
दुर्ग शहर के अव्यवस्थित मार्ग जो कि शहर का एक मुख्य मार्ग होने के साथ ही हमेशा ट्रैफिक की चपेट में रहता है। जिसमें कभी कोई आपात स्थिति निर्मित होने के साथ ही यहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ जाती है। जिसके चलते कोई किए जा रहे राहत कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी कड़ी में दुर्ग शहर में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे स्टेशन रोड स्थित खत्री इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम दुकान पर आग लगने की सूचना शहर में फैली और इस आगजनी के चलते उठते काले धुएं को देखने लोगो की भीड़ इक्कठा होने लगी।
इस आगजनी घटना में दुकान के एक युवक के नाक से बहने लगा खून…

जिसके बाद आसपास से पहुंचे लोग और उनकी गाड़ी के चलते उस जगह की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। भीड़ इतनी होती चली कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची दुर्ग सिटी कोतवाली की टीम ने भीड़ को किनारे करने का काम शुरू किया और फिर बड़ी ही तेजी के साथ अग्निशमन विभाग की गाड़िया एक के बाद एक मौके पर पहुंच दुकान में लगी आग को बुझाने में जुट गई।

इसी के चलते दुकान में कार्य करने वाला एक युवक बाहर निकलते नजर आया जिसमें अपने मुंह को हाथों में दबाकर बाहर आया जिसे देखने से पता चला कि उसके नाक से लगातार खून निकल रहा है जिसे तत्काल दुकान संचालक या अन्य व्यक्ति द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
दुकान संचालक ने पीड़ित युवक को ले गया अस्पताल…

आपको बता दे कि दुर्ग शहर में लगातार एक के बाद एक आगजनी की घटना सामने आ रही है हालही में पिछले दिनों एक और दुकान में आगजनी की घटना हुई और आज भी एक बड़े शोरूम में घटना घटी जिसके चलते आसपास की दुकानें भी चपेट में आने की गुंजाइश में भी।

लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी और लगातार समय पर पहुंच किसी बड़ी घटना को रोकने में अपने टीम के साथ भरसक प्रयास करने वाले अग्निशमन विभाग के जवानों की कारगुज़ारी ने सबका दिल जीत लिया।
आग को 20 गाड़ी पानी के द्वारा कंट्रोल किया और आग को आस पास के दुकानों तक बढ़ने से रोक लिया गया…

इस दौरान दुर्ग के इन्द्रा मार्केट स्थित खत्री इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम दुकान पर आग लगने की सूचना पर तत्काल अग्निशमन के 7 दमकल टीम को मौके पर पहुंची और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों दुकान में लगी आग को बड़े बहादुरी से आग को 20 गाड़ी पानी के द्वारा कंट्रोल किया और आग को आस पास के दुकानों तक बढ़ने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला।
फायर मैनों को आग बुझाने में कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ा…

आपको बता दे दुकान के तीसरे मंजिल में आग लगा था जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण थे। जगह पतली होने के कारण फायर मैनों को आग बुझाने में कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ा जिसमें तीन घंटे की मशक्कत पर आग पर काबू पाया गया।
जिसमें दुकानों में रखे लाखों का सामान जल के राख हो गया। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है
जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस दौरान जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सहायक प्रभारी प्रवीण बारा व टीम दलप्रभारी
महेन्द्र चंदेल व टीम, केशव यादव व टीम , शरद मेश्राम व टीम, डालाराम व टीम, धनीराम व टीम, धनु यादव व टीम अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
