पवन बड़जात्या के नेतृत्व में नव ऊर्जा, नव विस्तार – अब दुर्ग व्यापार तैयार…

The City Report News@durg
देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला इकाई को एक नया, ऊर्जावान और दूरदर्शी चेयरमैन प्राप्त हुआ है।
श्री पवन बड़जात्या को आगामी दो वर्षों के लिए कैट दुर्ग जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
जहाँ पवन बड़जात्या, वहाँ संगठन की शक्ति – अब हर व्यापारी की होगी बुलंद बात!…
यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी जी, प्रदेश कार्यकारी चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिंदर सिंह, एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल की संयुक्त अनुशंसा एवं समर्थन से संपन्न हुई।
पवन बड़जात्या – नेतृत्व का वो स्तंभ जिन पर व्यापारियों का विश्वास अडिग है…
कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा श्री अमर पारवानी को चेयरमैन नियुक्ति हेतु अधिकृत किया गया था।
श्री पारवानी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने श्री पवन बड़जात्या के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए अनुमोदन प्रदान किया।
यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा एवं देखरेख में पूर्ण हुआ।
पवन बड़जात्या जी का व्यापारी समाज में योगदान…
पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग कपड़ा मार्केट – थोक कपड़ा मार्केट की नींव इन्हीं के कार्यकाल में रखी गई।
वर्तमान अध्यक्ष, हटरी बाजार व्यापारी संघ सक्रिय भूमिका रही: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, लघु उद्योग भारती, एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स
निस्वार्थ सेवा, मिलनसार व्यक्तित्व, और संगठनों को जोड़ने की अद्वितीय क्षमता
व्यापारिक संगठनों में इन्हें “भीष्म पितामह” की उपाधि से सम्मानित किया गया
व्यापारीगणों की सराहना…
प्रकाश सांखला ने कहा – पवन जी के नेतृत्व में दुर्ग व्यापार को नई दिशा मिलेगी। उनका अनुभव, निस्वार्थ सेवा और संगठन निर्माण की क्षमता अद्वितीय है।”
पायल जैन ने कहा –“वे केवल एक चेयरमैन नहीं, बल्कि हम व्यापारियों के पथप्रदर्शक हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और व्यवहारिक कार्यशैली प्रेरणास्पद है।”
राजेश नाहटा ने कहा –”पवन जी के नेतृत्व में कैट दुर्ग को मजबूती, सक्रियता और नई पहचान मिलेगी। उनके पास हर व्यापारी के लिए समाधान है।”
इसके साथ-साथ प्रकाश गोलछा, प्रहलाद कश्यप, मोहम्मद अली हिरानी, विनय कश्यप, राकेश सकलेचा, आशीष खंडेलवाल, श्रेयांश नाहटा, विजय जैन, राजेश छाबड़ा, राकेश काला, संजय बोहरा सहित समस्त व्यापारीगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ दीं।
+++
