प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम संयुक्तरूप से जिला कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन…

The City Report News@Durg
आपको ज्ञात हो कि आज 9 जुलाई को हमारे देश के मजदूर संगठन AIUTUC के साथ 10 बड़ी मजदूर संगठन ने आम हड़ताल का आह्वान किया है।
इसके समर्थन में छात्र संगठन AIDSO, युवा संगठन AIDYO, महिला सांस्कृतिक संगठन AIMSS और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी SUCI(C) द्वारा प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम संयुक्तरूप से जिला कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें मांगे निम्न प्रकार है…
1)चार श्रम संहिताओं को तुरंत रद्द करें।
2) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, ठेका श्रमिकों व योजना श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों के लिए 26000 रुपए प्रतिमाह राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन घोषित करें।
3) सरकारी क्षेत्र के उद्योगों व सभी तरह के सरकारी कार्यों का निजीकरण बंद करें।
4)आंगनबाड़ी कर्मियों, मितानिनों, मध्यान्ह भोजन कर्मियों व बिहान कैडरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो।
5) सरकारी क्षेत्र के सभी प्रकार के अनियमित, संविदा व ठेका कर्मचारियों, सफाई कर्मचारी व चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दो।
6) निजी उद्योगों में नियमित कार्य में लगे श्रमिकों का नियमितिकरण करो।
7) सभी प्रकार के अनियमित श्रमिकों के लिए प्रोविडेंट फंड (भविष्य निधि), ग्रेच्युटी, पेंशन और अवकाश सुविधा लागू करो।
8)खनिजों और धातुओं के खनन पर मौजूदा कानून में संशोधन करें। स्थानीय समुदायों खासकर आदिवासियों और किसानों के उत्थान के लिए लोहा व कोयला खदानों सहित खदानों से होने वाले मुनाफे में 50% की हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।
9) बिजली संशोधन विधेयक 2022 वापस लो। बिजली का निजीकरण बंद करो। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो।
10)मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करें। भोजन, दवाइयों, कृषि-इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाएँ। पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में पर्याप्त कमी करें। खाद्य सुरक्षा की गारंटी दें और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाएँ।
11)मनरेगा में रोजी 600/- रुपये, 200 दिन काम दो, इसे शहरी क्षेत्रों में भी इसे लागू करो।
12)बड़े अमीरों पर टैक्स लगाएं, कॉर्पोरेट टैक्स बढ़ाएं।
देश के आम जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न समस्याओं से बेहाल है…
इस प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए पूजा सागर दुर्ग जिला सदस्य (AIDYO) ने कहा कि हम गहराई से महसूस करते है कि देश के आम जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न समस्याओं से बेहाल है।
बेरोज़गार युवाओं के लिए नई नौकरियाँ मिलना तो दूर की बात, उल्टे हर दिन कामकाजी लोग अपनी नौकरियाँ खो रहे हैं । हर साल दो करोड़ बेरोजगार लोगों को नौकरी देने का वादा करके केंद्र में 2014 में सत्तारूढ़ हुई इस सरकार ने सभी सरकारी और सार्वजनिक उद्यमों में स्थायी भर्ती लगभग बंद कर दी है।
पिछले दस वर्षों में बड़े कॉरपोरेट मालिकों का लगभग 14 लाख करोड़ रुपये का बकाया ऋण माफ किया गया है जिसका सारा बोझ मजदूरों, किसानों और आम लोगों के कंधों पर लादा जा रहा है।
देश की ऊपर की 5% आबादी के पास देश की 70% संपत्ति है, जबकि नीचे से 50% लोगों के पास केवल 3% प्रतिशत संपत्ति है। ऐसे में देश युवाओं के बारे न सोचना और पूंजीपतियों के हित में कानून बना रही है। ये सरसर गलत हम इनका विरोध करते है।
सरकार शिक्षा के निजीकरण और व्यापारी कारण कर रही है- शुभम पांडेय
आगे शुभम पांडेय, दुर्ग जिला अध्यक्ष छात्र संगठन (AIDSO) ने कहा कि सरकार शिक्षा के निजीकरण और व्यापारी कारण कर रही है ।
युक्तियुक्तकरण के नाम 10 हजार से अधिक स्कूलों को छत्तीसगढ़ में बंद कर रही है और 57000 पोस्ट को भरा नहीं जा रहा है।
एक ओर मां के नाम एक पेड़ लगाने के देश भर में अपील किया जा रहा है और इधर हसदेव जंगल के हजारों पेड़े को काटा जा रहा है। ये सरकार की कैसी दोगली नीति है। इनका हम विरोध करते है।
एक ओर सरकार महिला सुरक्षा कि बड़ी – बड़ी बात करतीं हैं तो दुसरी वो प्रदेश में 67 नयी शराब कि दुकान खोल रही…
पूरा देश भर में छात्र युवाओं को नशे कि तरफ ढकेला जा रहा है, इससे हमारा छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है जहां एक ओर सरकार महिला सुरक्षा कि बड़ी – बड़ी बात करतीं हैं तो दुसरी वो प्रदेश में 67 नयी शराब कि दुकान खोल रही।
जिस कारण से महिलाओं और बाल अपराध बढ़ रही है,कहीं पर भी महिलाएं, छात्र सुरक्षित नहीं हैं, पश्चिम बंगाल कि अमानवीय आर जीकर कालेज कि घटना से सभी भली भांति से परिचित हैं।
सरकार कि भुमिका प्रदेश को नशा मुक्त करने कि कोशिश करने कि बजाय नशा अश्लील को और बढ़ावा दे रही है…
ऐसे में सरकार कि भुमिका महिलाओं को सुरक्षित और प्रदेश को नशा मुक्त करने कि कोशिश करने कि बजाय नशा अश्लील को और बढ़ावा दे रही है तब हम आम जनता से अपील करतें हैं इसके खिलाफ जन आंदोलन संगठित करें और इसका विरोध करें।
इसके बाद प्रदर्शन में प्रवीण शर्मा एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) दुर्ग जिला सदस्य ने कहा कि स्वास्थ्य, बिजली व परिवहन और चावल, दाल, खाद्य तेल, रसोई गैस, दवा सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि से आम जनता का जीवन चलाना मुश्किल हो गया है।
बड़े दुख की बात है कि केंद्र और राज्यों में सत्तारूढ़ सरकारें मेहनतकश जनता पर एक के बाद एक हमले कर रही हैं। 8 घंटे की जगह 12 घंटे का कार्य दिवस लागू किया जा रहा है।
आम लोगों के पास जो भी लोकतांत्रिक अधिकार थे, उन्हें भी छीना जा रहा है। इसका हम पुरजोर विरोध करते है और आमजनता से अपील करते इसके खिलाफ एकजुट होकर जनांदोलन तैयार करें।
इस प्रदर्शन में प्रवीण शर्मा, शुभम पांडेय, पूजा सागर, मेनका , दीपा कौशल, राधा कौशल, चांदी सागर, शिवानी यादव व आकाश आदि उपस्थित थे।
===
