
The City Report News@Durg

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही हुई बारिश में दुर्ग शहर के कई जगहों पर पानी भर आया। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले आवर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पहली ही बारिश से शीतला सब्जी मार्केट,इंदिरा मार्केट,मटन मार्केट,वार्ड 52 बोरसी वार्ड में जगह जगह पानी भर गया जगह जगह नाली के ऊपर से पानी बह रहा है।
शीतला मार्केट भी पूरी तरह लबालब हो गया वही इंदिरा मार्केट ,कलेक्ट्रेट में भी पानी जमा हो गया मटन मार्केट की छत गिर गई हर वार्ड में पानी नालियों के ऊपर से बह रहा है।

वार्डो की नालियों की सफाई महासफाई अभियान में ठीक ढंग से साफ नहीं हुई जिसका खामियाजा वार्ड के नागरिक और शहर की जनता भुगत रही है।
दुर्ग महापौर का महासफई अभियान ढकोसला साबित हुआ इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल शहर में जगह जगह जा कर निरीक्षण किया और पाया कि सही में ठीक ढंग से महासफाई अभियान नगर निगम के द्वारा नहीं चलाया गया।
निरीक्षण के समय उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, दीपक साहू,भास्कर कुंडले,पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज उपस्थित थे।
===
