
The City Report News@Durg






पटरीपार क्षेत्र में फोरलेन सड़क की लंबित मांग अब जल्द प्रारंभ हो जाएगी, इससे क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।
विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयास से शासन से स्वीकृति के पश्चात् फोरलेन सड़क टेंडर प्रक्रिया के बाद प्रारंभ हो जायेगा। इन सड़कों पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इनका नवीनीकरण बेहद आवश्यक था।
नवनिर्मित सड़कें आवागमन को सुगम बनाएंगी और शहर की सुंदरता एवं संरचना को भी सुदृढ़ करेंगी। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान और दुर्ग का व्यापक विकास ही मेरी प्राथमिकता है।
यह सौगात डबल इंजन सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केबिनेट मंत्रियों की विकासशील सोच और जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

विधायक यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में दुर्ग विधानसभा के सात प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव शामिल किया गया था, जिसके अंतर्गत धमधा नाका अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क की राशि स्वीकृति पश्चात् टेंडर की प्रक्रिया जारी है।
मॉर्निंग विजिट में क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर विकास कार्य की जानकारी दी। मौके पर उपस्थित पीडब्लूडी के एस.डी.ओ. अभिषेक मेश्राम ने सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी सभी तकनीकी और कार्ययोजना संबंधी जानकारियां दी उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय व्यापारियों के व्यवसाय प्रभावित नहीं होगा।
फोरलेन सड़क बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ यहां के व्यापार को भी गति मिलेगी। इस निरीक्षण के दौरान छाया पार्षद श्रद्धा सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, मनोज सिंह, महेश देवांगन, अमित अगने, भगत गुरु दत्ता, कमल सोनी, सोनू, श्वेता सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
===
