
The City Report News@Durg
छत्तीसगढ़ के द्वितीय विशाल शिव मूर्ति औद्योगिक नगर उत्तर वार्ड नं 17 दुर्ग स्थित शिव गंगा सरोवर समिति में कांवड़ यात्रा संघ दुर्ग के पदाधिकारी दुर्ग नगर निगम लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर की अध्यक्षता में
वार्ड नं 17 पार्षद सुरूचि उमरे, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, तेखन सिन्हा, निलेश सिन्हा, कार्तीक सिन्हा, कुमार चंद्राकर कन्हैया देवांगन एवं अन्य पदाधिकारीयों द्वारा 6 अगस्त को इस वर्ष की कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
झांकी में शिवजी के रूप में खुशी चंद्राकर एवं माता पार्वती के रुप में तमन्ना साहू ने धारण किया…
यह कांवड़ यात्रा शिवनाथ नदी महमरा से नदी का जल लेकर कांवड़ यात्रीयों द्वारा पद यात्रा करते हुए गंजपारा चौक से पटेल चौक से इंदिरा मार्केट जहां दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव भी सम्मिलित हुए।
इस दौरान उजाला भवन होते हुए अग्रेसन चौक जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की उपस्थिति में मध्य मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान की अगुवाई में कांवड़ यात्रीयों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
जहां से कांवड़ यात्री ओम परिसर होते हुए सिकोला भांठा सब्जी बजार में पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा जी के अगुआई में अरुण सिंह संजु कुमार द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
इसी प्रकार ये यात्रा आगे बढ़ते हुए धमधा नाका मुख्य मार्ग पर दुर्ग नगर निगम महापौर अल्का बाघमार जी द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए कांवड़ यात्रीयों का स्वागत किया।
औद्योगिक नगर स्थित तालाब में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाएं गया…
तदपश्चात शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को पार करते हुए शांति नगर को पार करते हुए औद्योगिक नगर स्थित तालाब में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाएं गया उन्हें वहां स्थानीय निवासी बंसल जी, मित्तल जी एवं परिवार द्वारा फल वितरित किया गया एवं शिव गंगा सरोवर द्वारा खिचड़ी एवं शरबत वितरण किया गया।
कर इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की स्थानीय लोगों ने भी यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान उत्साह और भक्ति का प्रदर्शन किया यह यात्रा सभी के लिए एक प्रेरणा है कि हम सब मिलकर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह यात्रा शांतिपूर्ण और सुगम रहा…
इस कांवड़ यात्रा में देवनारायण चंद्राकर, सुरुचि उमरे के साथ भास्कर तिवारी, निलेश सिन्हा, घनश्याम साहु, कार्तीक सिन्हा, मनोज चंद्राकर, राकेश सार्थी, मनोज साहू, राजा देवांगन, तेखन सिन्हा, कन्हैया देवांगन, राजु पेंटर, कुमार चंद्राकर,आशीष पांडेय
,दानेश्वर,मनीष,राज,केवल, वेदांत, टेकराम साहु, टकेश्वर वर्मा, राधेलाल साहु, बंटी उपरीकर, पुनीत राम साहु, राजेन्द्र साहु, सुरेश साहु, बसंत देवांगन , नारायण निर्मल कर, चिंताराम यादव, दिनेश वर्मा, चुरामन साहु, मुरली सागरवंशी व अन्य साथीगण उपस्थित थे ।
===
