
The City Report News@Durg/Bilaspur
15 अगस्त 2025 (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के बैंड टीम द्वारा शाम को बैंड डिस्प्ले किया गया।

जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के बैंड मास्टर टीआर यादव के साथ अन्य बैंड सदस्यो ने हिस्सा लिया। यह आयोजन ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन बिलासपुर VIP गेट नं.-2 के सामने किया गया। इस बैंड डिस्प्ले में कई अलग-अलग देश भक्ति धुनों को बजाया गया।
जिनमे मुख्य रूप से दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम, कदम कदम बढ़ाये जा, ऐ मेरे वतन के लोगो, आओ बच्चों तुम्हें दिखाये झांकी हिंदुस्तान की, ये देश है वीर जवानों का, सारे जहां से अच्छा और राष्ट्रगान जैसे धुनों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रगान जैसे धुनों पर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस बैंड डिस्प्ले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों,रेल कर्मियों, पुलिस बल सदस्यों एवं अन्य जनता में देश भक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

रेलवे सुरक्षा बल, रेल कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने इस स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन vip गेट नं.- 2 में उपस्थित होकर बैंड डिस्प्ले का भरपूर आनंद उठाया और पूरा स्टेशन परिसर देश भक्ति में सराबोर हो गया।

आज के दिन यह आयोजन पुरे भारतवर्ष में सशत्र बलो एवं राज्य पुलिस बलों के द्वारा अलग –अलग स्थानों में किया जा रहा है।
===
