छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग तहसील साहू संघ के बैनरतले सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों साहित प्रदेश के मंत्री – विधायक हुए शामिल…
TheCityReport@durg. समाज को एक मंच में लाकर समाज का उत्थान कराने के उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग तहसील साहू संघ के द्वारा वृहद पैमानें पर एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दुर्ग के मानस भवन में आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शहर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए इस अवसर पर मां कर्मा को याद कर उनकी आराधना के साथ ही समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया इस अवसर पर शहर विधायक ने मंच से समाज के लोगो को संबोधित किया
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महतारी का वंदना करते तहसील साहू संघ के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई वही तहसील साहू संघ दुर्ग शहर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी आयु वर्ग को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला जिसमें चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कलश सजाओ प्रतियोगिता के साथ ही लोक नृत्य का आयोजन किया गया
सामाजिक हो या राजनीतिक समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर आज दुर्ग तहसील साहू संघ के बैनर तले या आयोजन किया गया इस संबंध में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण लाल साहू ने अपनी प्रतिक्रिया दी

