
The City Report News@Bhilai/रिसाली
नगर पालिक निगम रिसाली ने 79 वे स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्य कार्यालय में प्रथम महापौर शशि सिन्हा ने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण की। इसके पहले निगम आयुक्त मोनिका वर्मा श्याम नगर स्थित पानी टंकी कार्यालय पहुंची और ध्वजा रोहण की।

इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी दिलाने वाले सेनानियों को नमन की।
इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर, एम आई सी ममता यादव, जमुना ठाकुर, पार्षद माया यादव, डॉ सीमा साहू, चंद्र भान ठाकुर, धर्मेंद्र भगत, रेखा देवी, सरिता देवगन, विलास राव बोरकर आदि शामिल थे। राष्ट्रीय पर्व पर आभार व्यक्त आयुक मोनिका वर्मा और संचालन चंद्रपाल हरमुख ने किया।
स्वछता दीदी हुई सम्मानित…

नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्य कार्यालय में ब्रांड एंबेसडर सोनाली चक्रवर्ती ने 50 स्वच्छता दीदी का सम्मान किया।
स्वयं सिद्धा संस्थान की ओर से उन्होंने प्रत्येक दीदी को 101 रुपए और दैनिक उपयोग की वस्तु समेत मिठाई उपहार स्वरूप दिया। इस अवसर पर स्वयं सिद्धा की सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रही।
===
